जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न, शहर की सभी पानी टंकियों में मीटर गेज लगाने का सुझाव,जल प्रबंधन को और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा, जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने जल टैंकरों के संधारण व वाहन चालकों की संख्या बढ़ाने विभाग द्वारा की जा रही प्रयास की सदस्यों को दी जानकारी. जल संरक्षण और सुचारु जलापूर्ति को लेकर सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, दुर्ग/14 मार्च/नगर पालिक निगम/महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में आज जलकार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जल कार्य प्रभारी लीना–दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में यह बैठक जलगृह कार्यालय स्थित उनके कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 22 मार्च विश्व जल दिवस के मद्देनजर शहर में जल जागरूकता अभियान चलाने कार्यक्रम के संबंध विस्तृत चर्चा कर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर महापौर जी से चर्चा कर आयोजन की रूप रेखा तय करने का निर्णय लिया गया। टंकियों में मीटर गेज लगाने और टैंकरों के संधारण पर जोरबैठक में शहर में जल प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। समिति के सदस्यों ने सभी जल टंकियों में पानी के स्तर की सही जानकारी के लिए मीटर गेज लगाने का सुझाव दिया, ताकि जल वितरण व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके।इसके साथ ही जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जल टैंकरों का तत्काल संधारण (मेंटेनेंस) करने तथा आवश्यकता अनुसार टैंकरों के लिए वाहन चालकों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया। जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन पर हुई चर्चाबैठक के दौरान सदस्यों ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और शहर में जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। समिति ने इस अवसर को जनभागीदारी से जोड़कर जल संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर भी बल दिया। बैठक में समिति सदस्य एवं अधिकारी रहे उपस्थितइस दौरान समिति सदस्य गुलाब वर्मा, पायल पाटिल, मनोज सोनी, रेखा बंजारे तथा नगर निगम के उपअभियंता विनोज मांझी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बैठक में अपने सुझाव एवं विचार साझा किए/जनसंपर्क राजू बक्शी Post navigation रतनपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने संभाला पदभार भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर …..