दल्ली राजहरा। 27 मार्च 2026 को पावन रामनवमी के अवसर पर जुनबा डांस क्लास (डी-मैैक, दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब) द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं आरती उतारकर की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।इस विशेष अवसर पर बच्चों और सदस्यों ने स्वास्तिक के आकार में दीप जलाकर एकता और शुभता का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों, विशेषकर 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे परिणाम की कामना की गई।साथ ही, “सर्व धर्म समभाव” का संदेश देते हुए बताया गया कि सभी धर्म हमें एकता, प्रेम और भाईचारे की सीख देते हैं। डी-मैैक परिवार ने समाज में आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।राम नाम की ज्योति जले,हर दिल में विश्वास पले।सत्य, प्रेम और धर्म का सार,राम से ही जग में उजियार। Post navigation विश्व टीबी दिवस पर रुआबांधा सेक्टर सीएचसी में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ के 100-दिवसीय पहचान-उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ;